बल्लेबाजी क्रम को अभी नहीं अंतिम रूप : रोहित शर्मा

न्यूयॉर्क, एजेंसी। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि भारतीय टीम ने विश्व कप के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर भेजने के प्रबंधन के फैसले को ज्यादा तूल नहीं दी जानी चाहिए। पंत के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में रोहित ने कहा, सिर्फ उसे मौका देने के लिए (ऐसा किया)। हमने अब तक अपनी बल्लेबाजी इकाई को अंतिम रूप नहीं दिया है।

यहां तक कि गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर चीजें जिस तरह से हुईं, उससे खुश हूं। पंत ने 32 गेंद में 53 रन की तेज पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद पर 40 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 18 गेंद में 31 रन की पारी खेली।

  • Related Posts

    मसूरी में शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, मेहंदी समारोह में युजवेंद्र चहल का डांस वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    काव्या मारन की टीम विवादों में, सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *