बजट सत्र में जो सरकार लाएगी, उसे हमलोग देखेंगे – उमेश कुशवाहा

पटना : आगामी 22 जुलाई से लोकसभा में बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसको लेकर बिहार के राजनेता और लोग काफी उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। नौ जून को मोदी 3.0 का गठन हुआ था। देखा जाए तो यह मोदी 3.0 का पहला आम बजट होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार लोकसभा में बजट पेश करके रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।

आपको बता दें कि 22 जुलाई से लोकसभा का बजट सत्र को लेकर बिहार में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार को विशेष राज्य की दर्जा या विशेष पैकेज की घोषणा इस बजट में की जाएगी या नहीं। वहीं इसको को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य और देश कैसे चले इसको लेकर केंद्र सरकार लगातार अग्रसर है। इसके साथ ही विशेष राज्य की दर्जा पर कहा कि सत्र में जो सरकार लाएगी, उसके बाद हमलोग देखेंगे।

  • Related Posts

    खाकी हुई शर्मसार: दरोगा ने सिपाही को घोंपा चाकू; मजाक बना जानलेवा, विक्रमशिला सेतु के जाम में फंसी रही सांसें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बख्तियारपुर में ‘मौत’ की रफ्तार: 3 वाहनों की टक्कर में बुलेट के उड़े परखच्चे; 2 की मौत, एक का शव डिवाइडर पार झाड़ियों में मिला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading