फेसबुक पर प्यार देवघर में शादी, भागलपुर के प्रेमी जोड़े ने साथ जीने मरने की खाई कसम

भागलपुर:मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत की रहने वाली ज्योति कुमारी और रामपुर खुर्द के पंचायत के बहवलपुर निवासी करण सिंह दोनों को रील्स बनाने के दौरान 7 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों फेसबुक पर ही जीने मरने की कसमें खाने लगे। वहीं पिछले साल 25 दिसंबर को दोनों ने भाग कर देवघर में शादी कर ली।

IMG 20240105 WA0009 jpg

वहीं इसके बाद लड़की के माता ने नाथनगर थाने में लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से अगवा करने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद प्रेमी जोड़ों ने कोर्ट में भी शादी कर ली। वहीं पुलिस की लगातार दबिश के बाद प्रेमिका ज्योति दुल्हन के लिबास में मधुसुदनपुर थाना पहुंची और वहां पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।

Screenshot 20240105 162234 WhatsApp jpg

वही दूसरी ओर प्रेमी का कहना है कि 7 सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और घर वाले प्रेमिका के साथ मारपीट करते थे और उसे कमरे में बंद कर देते थे।

Screenshot 20240105 162329 WhatsApp jpg

वहीं उसने कई बार लड़की के माता-पिता से शादी करने की गुहार लगाई। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। जिसके बाद लड़की ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया और फिर प्रेमी लड़की को लेकर अपने घर आ गया और फिर देवघर में जाकर दोनों ने शादी कर ली। वही प्रेमिका कहना है कि लड़की वाले लगातार जान मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने लड़की का कोर्ट में 164 का बयान करवाया है

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    17 मार्च को ‘सुशासन बाबू’ की भागलपुर में दस्तक! रातों-रात चमकने लगा शहर; मंजूषा कला से सज रही दीवारें, सड़कों पर बिछी नई परत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading