फल दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

फल दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 115 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी अनिमेष कुमार मूल रुप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है। वह किराये के मकान में खरमनचक में रहता है।

शुक्रवार की देर रात गुप्त जानकारी के आधार पर जोगसर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि खरमनचक इलाके से एक तस्कर को 115 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है।

वहीं, आरोपी अनिमेष ने बताया की मैं घंटाघर के पास फल की दुकान लगाता हूं। यह ब्राउन शुगर मेरा नहीं है। मुझे शुक्रवार को ही तिलकामांझी का रहने वाला प्रिंस नामक लड़के ने रखने के लिए दिया था। वह रात में ब्राउन शुगर लेकर जाने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने मेरे घर में छापेमारी कर माल जब्त कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिमेष ने अपने घर में बने पूजा करने के लिए रखे गए सामग्री में ब्राउन शुगर को छुपा कर रखा हुआ था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *