प्रौद्योगिकी से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति आ रही है- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुलभ और किफायती स्वास्थ्य देखभाल के लिए नवीनतम तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति आ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल के एक साथ उपयोग से दक्षता में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकता है।

आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश विश्‍व के शीर्ष छह जैव-निर्माताओं में से एक है और किफायती स्वास्थ्य देखभाल का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत सबसे अधिक मांग वाला गंतव्य देश बन गया है। आयुष्मान कार्ड, डिजिटल हेल्थकेयर मिशन, पीएम जन औषधि जैसी विभिन्न योजनाओं का उल्‍लेख करते हुए डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

    HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

    Continue reading
    रक्सौल बॉर्डर पर सनसनी! कोलकाता के दंपती ने वीरगंज के होटल में लगाई फांसी; 5 दिन पहले बंगाल से आकर रुके थे पति-पत्नी

    HIGHLIGHTS: नेपाल के नवदुर्गा लॉज…

    Continue reading