प्रेमी युगल ने थाने में खा लिया जहर

थाना सारन में शुक्रवार शाम एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जवाहर कॉलोनी की 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वहां सारन निवासी 21 वर्षीय एक युवक भी पढ़ता है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और शादी करना चाहते थे। परिजन तैयार नहीं हुए तो वे घर से भाग गए। सूचना पर पुलिस जब दोनों को ढूंढ़कर थाने लाई तो यहां पर दोनों ने जहर खा लिया।

  • Related Posts

    सफ़र से कहीं बढ़कर: स्वच्छता की संस्कृति ही बनाती है यात्रा को सुखद और सुरक्षित

    कोलकाता, 23 मार्च 2026: भारतीय…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की किल्लत पर ‘फुल स्टॉप’! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, जमाखोरों पर गिरेगी गाज”

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस के ‘बैकलॉग’…

    Continue reading