प्रेमी ने शादी से किया मना तो डॉक्टर प्रेमिका ने पहले गुप्तांग काटा, फिर वॉशरूम में बहाया

बिहार के छपरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक डॉक्टर प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया और फिर कटे हुए पार्ट को वॉशरूम में बहा दिया। बताया जा रहा है कि युवक महिला को शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से यौन शोषण कर रहा था।

दोनों का दो सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मढ़ौरा में नर्सिंग होम चलाने वाली महिला अभिलाषा कुमारी का वार्ड पार्षद वेद प्रकाश के साथ पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी शादी का वादा कर बार-बार संबंध बनाता रहा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, इससे नाराज महिला ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया और फिर कटे हुए पार्ट को वॉशरूम में बहा दिया।

केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में पीड़ित को भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, इस मामले पर सारण पुलिस का कहना है कि दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद भी शादी से इनकार करने पर महिला ने अपने परिचित व्यक्ति पर हमला कर उसके गुप्तांग काटा। उसे इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…