प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जाएंगे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

राम मंदिर को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि हम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जाएंगे। बुधवार की सुबह दस सर्कुलर रोड आवास से निकलने के दौरान मीडिया के सवाल के जवाब में ये बातें कही।

सीट शेयरिंग से संबंधित सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि इतनी जल्दी सीट शेयरिंग गठबंधन में नहीं होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी को लालू प्रसाद ने खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि लालू प्रसाद से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही है।

वहीं, लालू प्रसाद के बयान के सामने आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की सक्रियता बनी हुई है।

 

इसे समय रहते तय कर लिये जाने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading