प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप में आज 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास-परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लक्षद्वीप के कावारत्‍ती में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगे। 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं में सबमैरिन ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना, पेयजल आपूर्ति और बैटरी चालित सौर ऊर्जा परियोजना शामिल हैं।

लक्षद्वीप के बाद प्रधानमंत्री आज केरल में कोच्‍चि जाएंगे। वे आज दोपहर त्रिशूर में महिलाओं की व्यापक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा को स्त्री शक्ति समागम नाम दिया गया है। संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण विधेयक सफलतापूर्वक पारित कराने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई ने इसका आयोजन किया है।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी का ‘एक्शन प्लान’! CCS बैठक में सख्त निर्देश— “देश में न हो खाद-ईंधन की कमी, कालाबाजारी करने वालों पर कसें नकेल”

    HIGHLIGHTS: युद्ध के साये में…

    Continue reading
    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading