प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा:जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेदेपा महासचिव नारा लोकेश और जनसेना नेता के नागा बाबू के साथ शनिवार को तिरुपति में रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। पिछले दस सालों में आम आदमी, दलित, युवा और किसान सशक्त हुए हैं।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की 1.50 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। दो लाख गांवों को कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ घर बनाए जा चुके हैं और अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो तीन करोड़ और घर बनाएगी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विश्वास जताया कि राज्य में एनडीए उम्मीदवार आगामी चुनावों में भारी बहुमत से जीतेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…