पॉलिटेक्निक और पारा मेडिकल परीक्षा को लेकर 21 से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : 23 जून को राज्य भर में पॉलिटेक्निक और पारा मेडिकल की परीक्षा है। इसमें जुटने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भागलपुर से मुजफ्फरपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी गई है। ट्रेन संख्या 05268/67 भागलपुर मुजफ्फरपुर के बीच दो-दो ट्रिप लगाएगी।

ट्रेन संख्या 05268 मुजफ्फरपुर से 21 व 23 को जबकि ट्रेन संख्या 05267 भागलपुर से 22 और 24 जून को चलेगी। मुजफ्फरपुर से रात 10:30 बजे खुलेगी और सुबह 4:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं भागलपुर से यह ट्रेन शाम 7:30 बजे खुलेगी और रात 12:45 में मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर से किऊल के बीच 12 जुलाई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, छात्रों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…

    रेल रोको आंदोलन और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    Share Add as a preferred…