पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का हत्या को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने टीम गठित की

आज दिनांक 16.07.24 को बिरौल थाना को सूचना प्राप्त हुआ की पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या सुपौल बाजार स्थित पैतृक आवास में कर दिया गया हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर पहुंचे।

इस घटना के सफल उद्भेदन हेतु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। जिसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवम् तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल हैं। जिससे इस घटना का त्वरित सफल उद्भेदन किया जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…