पूरे उत्तर भारत में कडाके की ठंड जारी

उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भी शीत लहरें चलीं।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

  • Related Posts

    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading