पुरुष एकल में एच एस प्रणय और पुरुष युगल में चिराग और सात्विकसाईराज आज क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे

बैडमिंटन में पुरूषों के सिंगल्स में एच एस प्रणॉय और पुरुषों के डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी योनेक्‍स-सनराईज इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं। ये मुकाबले दिल्‍ली के के डी जाधव इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

भारत के स्‍टार खिलाडी एच एस प्रणाय ने कड़े मुकाबले में भारत के ही प्रियांशु रजावत को 20-22, 21-14, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी की जोड़ी ने लू चिंग याओ और यांग पो हॉन की जोडी को 21-14, 21-15 से हराकर पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पुरूषों के सिंगल्‍स और डबल्‍स क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज दोपहर खेले जाएंगे।

  • Related Posts

    होली और रमजान एक साथ: बिहार में 30 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात, डीजीपी की शांति की अपील

    Share Add as a preferred…

    Continue reading