पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल किया, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह 2014 में पहली बार यहां से सांसद बने थे. इसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की.

आज नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. इसके अलावा 12 राज्यों के सीएम भी शामिल हुए.

Related Posts

बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

Continue reading
‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

सहरसा: सहरसा के विधायक और…

Continue reading