पत्नी से बात करने वाले दो लोगों को पति ने चाकू मारा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पत्नी से बात करने से नाराज व्यक्ति ने एक युवक और उसके रिश्तेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पुलिस ने 21 वर्षीय एमडी लड्डू और 45 वर्षीय मंजूर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंजूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल से दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने दाउद और उसके भाई जियाउल रहमान उर्फ जाबुल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एमडी लड्डू मूलरूप से बिहार स्थित पूर्णिया के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ 33 फुटा रोड, पांचाल विहार, करावल नगर में रहते हैं। गांव में उसकी दोस्ती दाउद की पत्नी से हो गई। दोनों फोन पर बातचीत करने के साथ मुलाकात भी करने लगे। दाउद और उसके परिवार को ये पता चला तो गांव में पंचायत हुई। लड्डू को दोबारा दाउद की पत्नी से बात करने से मना किया गया।

लड्डू अपने रिश्तेदार मंजूर के यहां काम के सिलसिले में दिल्ली आया और यहीं रहने लगा। इस दौरान दाउद और उसका भाई जियाउल भी दिल्ली आ गए। आरोप है कि शनिवार को दोनों ने पांचाल विहार में मंजूर और लड्डू पर चाकू से हमला कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    ​अररिया के नरपतगंज में सनसनी: शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के बाद मो सोहेल ने किया दुष्कर्म; 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Share Add as a preferred…