पत्नी से पहले माँ को गोलगप्पे देना युवक को पड़ा महंगा, बीच सड़क पर जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया बीच बचाव

सोमवार की देर रात बांका जगतपुर मुहल्ले में जमकर सड़क पर पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद महिला सपना कुमारी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। जिन्हें दामाद सुधांशु राय ने अपने भाई हिमांशु और अन्य परिवार वालों संग मिलकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा।

विवाहिता ने बताया कि उसका पति और सास आए दिन उससे एसी आदि के लिए पैसे मांगते हैं। मना करने पर अक्सर मारपीट कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते रहते हैं। इधर युवक सुधांशु ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी मां के कहने पर सास की सेवा नहीं करना चाहती है और संपत्ति में अलग बटवारा करने के लिए दवाब बनाती है। इसी वजह से झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है।

डायल 112 पर मिली शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मालूम हुआ कि शाम से ही गोलगप्पा लाने और पहले मां को देने के बाद पत्नी को देने के कारण घरेलू कलह में बातचीत बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस दोनों पक्षों को महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से  सुलह कराने का प्रयास कर रही है।
  • Related Posts

    भागलपुर में गैस की किल्लत की अफवाहों पर ‘फुल स्टॉप’! DM-SSP ने खुद किया मधु गैस गोदाम का निरीक्षण; उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बुकिंग की अपील

    Share Add as a preferred…

    Continue reading