पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर Axis Bank से 17.50 लाख लूट ले गए बदमाश

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामाने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बिहटा के देखूली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। शनिवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 17.50 लाख लूटकर फरार हो गए।

बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जांच के दौरान 19 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही थी लेकिन कहा जा रहा है कि 17.50 लाख की लूट हुई है। फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रूपयों का मिलान कर रहे हैं। रूपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही है।

  • Related Posts

    खाकी हुई शर्मसार: दरोगा ने सिपाही को घोंपा चाकू; मजाक बना जानलेवा, विक्रमशिला सेतु के जाम में फंसी रही सांसें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बख्तियारपुर में ‘मौत’ की रफ्तार: 3 वाहनों की टक्कर में बुलेट के उड़े परखच्चे; 2 की मौत, एक का शव डिवाइडर पार झाड़ियों में मिला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *