पटना : पीएनबी में 21 लाख रुपये की डकैती

दुल्हिन बाजार के सुल्तानपुर कोरैया में पंजाब नेशनल बैंक से बेखौफ अपराधियों ने बैंककर्मी समेत गार्ड को बंधक बनाकर 21 लाख रुपये लूट लिये। सोमवार की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पैसे को बोरे में रखा और फरार हो गये। भागते के समय लुटेरों ने सभी बैंककर्मियों को लॉकर रूम में बंद कर दिया। अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी साथ ले गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छह की संख्या में आये अपराधी बैंक में घुसे और 10 मिनट तक लूटपाट की। सबसे पहले गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाया। उसके बाद चार अपराधी बैंक के अंदर मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे। उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखी थी। इधर, दिनदहाड़े बैंक में डकैती की सूचना मिलते ही दुल्हिनबाजार सहित कई थानों की पुलिस व वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पालीगंज डीएसपी- 2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि अपराधियों ने बैंक में रखे 21 लाख लूट लिए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…