पटना-डीडीयू व बक्सर-पटना मेमू पाली हॉल्ट पर भी रुकेगी

पटना बिहटा और कोईलवर स्टेशनों के बीच पाली हॉल्ट पर अब 03293/03294 पटना-दीनदयाल उपाध्याय मेमू और 03375/03376 बक्सर-पटना मेमू ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे बोर्ड से इसकी अनुमति मिल गई है। यह जानकारी सांसद रामकृपाल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड पूर्व मध्य रेल को पत्र जारी कर दिया गया है।

अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। इन दोनों मेमू ट्रेनों के ठहराव से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों सुविधा होगी। सांसद ने बताया कि पिछले दिनों रेलमंत्री से मुलाकात कर इसकी मांग की थी।

Related Posts

दालकोला चेकपोस्ट पर परिवहन मंत्री का औचक निरीक्षण, राजस्व लक्ष्य पूरा करने और व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

Share Add as a preferred…

Continue reading
सारण की मुखिया प्रियंका सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ में उत्कृष्ट महिला पंचायत नेता के रूप में हुईं सम्मानित

Share Add as a preferred…

Continue reading