पटना के 27 पार्कों में ओपन जिम खुला, सुबह व शाम मिलेगी सुविधा

राजधानी पटना के 27 पाकों में ओपन जिम की सुविधा बहाल हो गई है। यहां रोज 15 हजार से अधिक महिला-पुरुष सुबह-शाम कसरत कर सकेंगे। सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। एक पार्क में एकबार में 250 से अधिक लोगों की क्षमता है। सुबह-शाम मिलाकर 500 से अधिक लोग प्रवेश कर सकेंगे। एक पार्क में जिम के करीब 20-30 टूल्स होंगे। दिसंबर 2024 तक 50 पाकों में ओपन जिम की सुविधा बहाल करने का लक्ष्य है। तब करीब 25 हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी। प्रति माह 150-200 रुपए तक शुल्क लगेगा। हालांकि अभी रेट तय नहीं किया गया है।

इसके साथ ही पाकों के 70 फीसदी हिस्से हरियाली विकसित होगी। पेड़-पौधे लगाने के साथ सूखे फूल-पत्तियों से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट बनाई जाएगी। 30 प्रतिशत हिस्से में वॉकिंग ट्रैक, जिम, बैठने की सुविधा, बच्चों के खेलने-कूदने के लिए खाली जगह सहित अन्य सुविधा विकसित की जाएगी। इन पार्कों में सुविधा बहाल : ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, शिवाजी पार्क, पुनाईचक पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, एसके पुरी पार्क, एलआईसी पार्क, अमृत पार्क, मेकडोवेल पार्क नंबर दो और तीन, ई सेक्टर पार्क, रामसुंदर पार्क, सचिवालय पार्क, रामसराय पार्क, ग्रीन पार्क, 100 मिग पार्क, डी-44 सेक्टर पार्क, डी- 46 सेक्टर पार्क, एजी कॉलोनी पार्क, व्यास नगर पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क सी-1, एसके नगर पार्क, भंवर पोखर पार्क, कांग्रेस मैदान फेज 2.

Related Posts

BMSICL के DGM के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में SVU की छापेमारी

Share Add as a preferred…

Continue reading
किसानों को 13 मार्च को मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये, कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि फिलहाल टली

Share Add as a preferred…

Continue reading