पटना : उत्पाद विभाग ने गोदाम से जब्त की भारी मात्रा में स्पिरिट

राजधानी में उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक गोदाम से करीब 2000 लीटर स्पिरिट बरामद किया है। मामला राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 10 ड्रम में करीब दो हजार लीटर स्पिरिट बरामद किया है।

हालांकि इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कानपूर से भारी मात्रा में स्पिरिट मंगाई गई है। मामले में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि एक कैरियर कंपनी द्वारा स्पिरिट कानपूर से पटना लाया गया था। स्पिरिट पटना की रियल कॉन्टेनर नामक कंपनी ने मंगाई थी। फ़िलहाल टीम जब्त स्पिरिट उत्पाद विभाग के कार्यालय ले आई है और जांच में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…