पटना:सिपाही को गोली मारने में नाबालिग समेत दो धराए

परसा थाना इलाके में तीन माह पूर्व लूटपाट के दौरान एटीएस सिपाही को गोली मारने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने एक आरोपित के घर से एक पिस्टल, एक कट्टा, दस कारतूस और लूट के दौरान पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है। इसकी जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी संदीप सिंह ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर की सुबह करीब 8.40 बजे एक दंपती से लूटपाट के बाद शोर मचाने पर प्रशिक्षण लेने जा रहे एटीएस सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। निहत्थे एटीएस सिपाही रवि ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इसे देख बदमाश ने रवि के पेट में गोली मार दी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में आरोपितों को दीदारगंज थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

उनके निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपित के घर से लूट की घटना में प्रयोग किये गए असलहा और गोली बरामद की है। सिटी एसपी ने बताया कि धीरज कुमार दीदारगंज थाना इलाके के कोठिया गांव का रहने वाला है। उसपर अगमकुआं थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट व दीदारगंज थाना में शराब का केस पहले से दर्ज है। धीरज कई अवैध धंधों में संलिप्त होने के साथ ही जमीन कब्जा कराने का काम करता है। उसके अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    ​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading