पगड़ी उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना में दे दिया बड़ा संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरेठा (पगड़ी) खोल दिया है। पगड़ी उतारने के बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिनंदन समारोह का भी आयोजन हुआ।

प्रदेश मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पर फूल बरसाए गए और उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी प्रशंसा की। सम्राट ने सबका आभार जताया।

सम्राट चौधरी ने दे दिया बड़ा संदेश

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि संकल्प पूरा होने के बाद प्रभु श्रीराम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित किया हूं। भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार और अच्छे से चलेगी। देश विकसित हो रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ होगा। इसमें बिहार अपना योगदान देगा।

इस मौके प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी सजल झा एवं उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा के अलावा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…