पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान के कुछ भागों में अगले दो दिन के दौरान शीतलहर रहेगी जारी

पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के उत्‍तरी भागों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों और झारखंड में घना कोहरा पड़ने की भविष्‍यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में न्‍यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्‍तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में अगले तीन दिनों में घना कोहरा छाये रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

  • ये भी पढ़े..

    मानसून सत्र के पहले दिन RJD का प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में पैदल मार्च कर सरकार को घेरा

    Share Add as a preferred…

    बिहार को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, उद्घाटन के इंतजार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल; पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

    Share Add as a preferred…