पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान के कुछ भागों में अगले दो दिन के दौरान शीतलहर रहेगी जारी

पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के उत्‍तरी भागों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों और झारखंड में घना कोहरा पड़ने की भविष्‍यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में न्‍यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्‍तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में अगले तीन दिनों में घना कोहरा छाये रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: पाकिस्तान में शिया-सुन्नी तनाव बढ़ा, आर्मी चीफ के बयान से विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज जलडमरूमध्य पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: ‘सीजफायर नहीं चाहता, चीन-जापान से सहयोग की उम्मीद’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading