नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो -सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पटना से गिरफ्तार किया गया। यह झारखंड के बोकारो का निवासी है जिसपर हजारीबाग स्थित राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी के केन्द्र से नीट-यूजी परीक्षा का पेपर चुराने का आरोप है। वहीं दूसरे व्यक्ति को पेपर चुराने के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने अब तक झारखंड के एक स्‍कूल से प्रधानाचार्य और सह-प्रधानाचार्य सहित चौदह लोगों की गिरफ्तारी की है। सीबीआई और कई राज्यों की पुलिस नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले राष्‍ट्रीय स्‍तर के गिरोह की पड़ताल कर रही हैं। नीट-यूजी की परीक्षा चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में गिग वर्कर्स के लिए 24×7 AC लाउंज शुरू, सिर्फ ₹2 में मिलेगी ठंडी हवा और आराम

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया में खूनी वारदात: मुफ्त में मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, साथी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…