नीट इंस्टीट्यूट की वैन से गांजा तस्करी का खुलासा

नीट इंस्टीट्यूट रायपुर की मारुति वैन में लाखों का गांजा पकड़े जाने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। बसंतपुर पुलिस ने जांच के दौरान इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरव पथ के पास एक मारुति वैन खड़ी है जिसमें गांजा की तस्करी की जा रही है।

बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बैन की तलाशी ली। जिसमें से 8 किलो गांजा पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गांजा बेचने के लिए निकले थे दोनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं।

एक आरोपी आकाश नीट इंस्टीट्यूट में मैनेजर का काम करता है और बच्चों को लाने ले जाने में इस्तेमाल होने वाली वैन को वाहन मालिक के बिना बताये अपने दोस्त नितिन जो ड्राइवर है उसको साथ में लेकर गांजा की डिलवरी करने के लिए निकले थे।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी का ‘एक्शन प्लान’! CCS बैठक में सख्त निर्देश— “देश में न हो खाद-ईंधन की कमी, कालाबाजारी करने वालों पर कसें नकेल”

    HIGHLIGHTS: युद्ध के साये में…

    Continue reading
    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading