नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान ठंड के कारण 10 शिक्षकों की तबीयत हुई खराब

गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्त पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम के दौरान शनिवार को अपराह्न 3 बजे 10 शिक्षकों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से ज्यादातर को ब्लड प्रेशर, सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत थी। सभी लोगों को गेट नंबर एक और पांच के बाद बनाए गए मेडिकल कैंप में भर्ती कराया गया।

दवा देने के बाद तबीयत में सुधार हुआ। बाद में शिक्षकों को बस में बैठाकर उनके घर को रवाना किया गया। समारोह के लिए दो मेडिकल टीम बनायी गयी थी, जहां डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉफ तैनात किए गए थे।

आठ एंबुलेंस भी सभी गेट के पास तैनात थी। अपराह्न दो बजे से ही शिक्षकों का गांधी मैदान में आना शुरू हो गया था।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…