नित्यानंद राय बोले – मोदी सरकार में अर्द्धसैनिक बल हुए सशक्त

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में अर्द्धसैनिक बल सशक्त हुए हैं। हमारी सीमाएं पूर्णत सुरक्षित हैं। नित्यानंद राय ने बीएसएफ की 78वीं बटालियन के साथ एलओसी के पास गुरेज सेक्टर में अग्रिम चौकियों का भ्रमण किया। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में यह जगह पाकिस्तान सीमा के पास 12 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित है।

20240714 092737 jpg

केंद्रीय मंत्री ने जवानों के साथ बातचीत की। उनके साथ भोजन भी किया। इस दौरान उनका मनोबल भी बढ़ाया। साथ ही अधिकारियों के साथ सुरक्षा और तैयारियों का जायजा भी लिया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ये सीमा के प्रहरी देश की सीमा को सुरक्षित रखते हैं, तब हम देशवासी सुरक्षित रहते हैं।

  • Related Posts

    बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, बजट 2026-27 में बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading