नाबालिग के साथ रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले फरार अपराधी को जहा गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गुजरात पुलिस को सौप दिया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम संतोष कुमार है।यह कुचायकोट थाना के ढोढवलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्यवाही गोरखपुर के सहजनवा किया है।

बताया जाता है कि कुचायकोट के ढोढवलिया गांव निवासी संतोष कुमार 20 वर्ष पूर्व गुजरात के वापी में मजदूरी करने गया था।वहीं पर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया। जहां वापी टाउन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वापी थाना से चहारदीवारी फांद कर अपराधी वहां से फरार हो गया। गोरखपुर के सहजनवा स्थित ईंट भठ्ठा पर मजदूरी करता था और वहीं छुपकर रहता था। गुजरात पुलिस गोपालगंज एसपी से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस ने गोरखपुर के सहजनवा से अपराधी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और गुजरात पुलिस को सौंप जा रहा है।

इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि कुचायकोट थाना के इनामी और नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले 20 साल से फरार अपराधी को कुचायकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी को गुजरात पुलिस को सौंपा जा रहा है। इसके ऊपर गुजरात के वापी टाउन थाना में नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला दर्ज है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, चेहरे और शरीर पर बरसाईं गोलियां

    Share Add as a preferred…