नशेड़ी लड़के से लडकी ने शादी से किया इनकार

कुरसेला के बाद बारसोई में भी दुल्हन और उसके परिवार वालों ने नशेड़ी लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार की रात दोनों पक्षों की ओर से हाईवोल्टेज ड्रामा चला। आखिर लड़की वालों ने साफ-तौर पर कह दिया कि उसकी बेटी ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी। पंचायती बिठाई गई। इसके बाद लड़के वाले खाली हाथ बारात लेकर लौट गए।

बारसोई नगर पंचायत से लड़का सज कर शादी के लिए बलतर पंचायत बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा था। लड़का नशे में धुत था। किसी बात को लेकर लड़की के घर पर हंगामा मचाने लगा। जहां दुल्हन के परिवार वाले एवं गांव के लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही आगे शादी करने से इंकार भी कर दिया। इसके बाद रात भर जनप्रतिनिधि पंचायती कर एक दूसरे को मानने में लगे रहे मगर दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। पंचायती में लड़के वाले पर नौ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद दूल्हा एवं उनके परिजन घर लौट गए। वहां दिन में गुरुवार को दूल्हा अपने घर में ही फंदे से लटक गया। घर वालों ने तुरंत उसे फंदे से उतर कर स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…