नवनीत राणा पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

तेलंगाना पुलिस ने भाजपा नेता नवनीत राणा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। राणा ने एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस को वोट डालेंगे तो यह पाकिस्तान को वोट डालने जैसा होगा।

एफआईआर के अनुसार, नवनीत राणा ने 8 मई को शादनगर में आयोजित एक सभा के दौरान यह टिप्पणी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) द्वारा 9 मई को शिकायत दर्ज की गई थी।

इससे पहले एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भड़काऊ भाषण पर उनके बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया था। भाजपा नेता राणा ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगर पुलिस को 15 सेकंड के लिए ड्यूटी से हटा दिया जाए तो भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए।

Related Posts

भागलपुर के लाल की भोपाल में थमी सांसें: चंदेरी के फौजी नीरज कुमार का निधन; ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी तबीयत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading