नवगछिया में पूर्व मुखिया पुत्र हथियार के साथ गिरफ्तार

नवगछिया | परबत्ता थाना के जमुनिया निवासी पूर्व मुखिया शाहिद बैठा के पुत्र मोहम्मद अमजद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार से लैस होकर लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसके बाद परबत्ता थाना प्रभारी योगेश कुमार ने जमुनिया 14 नंबर सड़क के पास से बाइक सवार आरोपी मोहम्मद अमजद को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी से पिस्टल, मोबाइल व बाइक के अलावा 26 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *