नवगछिया में पूर्व थानेदार पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया। खरीक पुलिस और एसटीएफ ने कई मामलों में फरार कुख्यात अपराधी कठेला निवासी ऋषभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी ने खरीक थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर गोली चलाने में नामजद आरोपी था। इसके अलावा बीते 18 जून को खरीक थाना क्षेत्र के कठेला मोड़ के पास हथियार के बल एक मेडिकल कर्मी की बाइक लूटने मामले के आरोप में वह फरार था।

एसटीएफ एवं खरीक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पसराहा दियारा से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि कुख्यात का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

  • Related Posts

    वैशाली में 15 मिनट में साफ हुई दुकान: शटर गिराकर 10 लाख की ज्वेलरी लूटी; कनपटी पर पिस्टल सटाकर कर्मियों को बनाया बंधक, CCTV की हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में 14 हजार में बिका ‘ईमान’: इंटर परीक्षा में दोस्त की जगह पेपर लिख रहा ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार; बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading