नवगछिया के सभी थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क

महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि महिलाओं की समस्या के निदान के लिए पुलिस जिला के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां महिलाओं व बच्चों की समस्याओं की सुनवाई से कार्रवाई तक महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों के द्वारा सुनिश्चित की जाती है।

नवगछिया के सभी थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क

डायल 112 या अपने नजदीकी थाना महिला हेल्प डेस्क 24 घंटे संपर्क कर मदद ले सकते हैं। परबत्ता थाना में महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी संजू कुमारी, गोपालपुर थाना में प्रतिमा कुमारी, नवगछिया थाना में दिव्या कुमारी, रंगरा में अनुराधा कुमारी, बिहपुर में रिया कुमारी, ढोलबज्जा में अंजली कुमारी साह, खरीक में कुसुम कुमारी, इस्माईलपुर में रीता कुमारी, झंडापुर थाना में दीपा सिन्हा, नदी थाना में नर्गिस खातुन, साइबर थाना में बबीता कुमारी, एससीएसटी थाना में सैयदा टुडु को प्रतिनियुक्त किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…