नये साल 2024 में दो और तीन जनवरी को होगी बारिश

बिहार में दो और तीन जनवरी को बारिश के आसार है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर मौजूद है। इसके प्रभाव से मौसम शुष्क बना रहेगा। दो जनवरी और तीन जनवरी को बारिश के आसार बने हैं। शनिवार को जिन जिलों में सघन कोहरे की चेतावनी है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं। साथ ही पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में मध्यम दर्जे के कोहरे की चेतावनी है।

अन्य जिलों में आंशिक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री की कमी आई। अचानक मौसम बदलने के बाद यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया के तापमान में भी सात डिग्री की कमी आई।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading