धुलियान पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों और किन्नर के बीच हुई हाथापाई

कहलगांव के साहेबगंज-भागलपुर रेलखंड पर किन्नरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। गुरुवार को धुलियान पैसेंजर ट्रेन में विक्रमशिला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं किन्नर के बीच हाथापाई हो गई। यात्रा कर रहे यात्रियों की ओर से हस्तक्षेप कर मामला को शांत कराया गया। यात्रियों से रुपयों की धमक के साथ पैसे की वसूली करना इन किन्नरों का रोज का रोजगार हो गया हैं।

कहलगांव के आरपीएफ इंस्पेक्टर मीर औरंगजेब ने बताया कि धुलियान पैसेंजर ट्रेन में स्काउट नहीं है। घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी प्राप्त की जा रही है। अगर इस तरह की घटना ट्रेन में घट रही है तो इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…