धानरोपनी करने पंजाब गया था सरोज, रेल हादसे में गई जान

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे में मरने वालों में एक अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित पहुंसी गांव का रहने वाला सरोज कुमार (31 वर्ष) भी शामिल है। मृतक सरोज कुमार पहुंसी वार्ड नौ निवासी रघुनंदन सिंह का बेटा था।

परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व वह धान रोपनी करने पंजाब गया था। घर लौटते समय यूपी के गोंडा स्टेशन पर वह ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। इधर घटना के बाद मृतक के पिता रघुनंदन सिंह अपने कुछ परिजन के साथ गोंडा के लिए रवाना हो गये हैं। मृतक सरोज के परिजनों ने बताया घटना की जानकारी अररिया जिला प्रशासन से मिली है।

बताया जाता है कि सरोज बहुत गरीब परिवार का था। वह चार भाई में सबसे बड़ा था। महज दो साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। सरोज के कंधे पर ही छोटे छोटे भाइयों के साथ-साथ बूढ़े मां-बाप के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी थी। सरोज की मौत से परिजन बदहवास है। इधर बूढ़े मां-बाप सहित छोट- छोटे भाई व पत्नी की रुदन क्रंदन से हर किसी की आंखें नम थी। इधर अपर समाहर्ता (आपदा) जन्मेजय शुक्ला ने बताया कि हमलोग गोंडा प्रशासन के संपर्क में हैं।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading