धर्म के नाम पर वोट मांगती है भाजपा : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा भूल गए हैं। धार्मिक बातें कभी नहीं करते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। प्रधानमंत्री जनता की बात नहीं करते हैं। वह अमीरों की बात करते हैं।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सरेनी विधानसभा क्षेत्र के चौदल मील, कनहा, दो सड़का, सरेनी, भोजपुर, लालगंज आदि में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि आप सबसे जागरूक लोग हैं। आपने इंदिरा को हरा दिया, लेकिन फिर जिताया भी है। नेता को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। देश में बेरोजगारी सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि हम धर्म के विरोधी नहीं हैं। सत्य और अहिंसा पर ही स्वतंत्रता आंदोलन हुआ। गांधी ने मरते समय कहा कि हे राम। इससे बड़ा धर्म क्या है। इंदिरा बहुत धार्मिक थीं। लेकिन वह धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती थीं। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मनरेगा बंद करना चाहते थे। विरोध देखकर यह काम नहीं किया। प्रधानमंत्री हर सभा में हिंदू-मुसलमान करते हैं।

अब कह रहे हैं कि हमने ऐसा कहा ही नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम गरीबों के बीच नहीं जाते हैं। वह चमकते रहते हैं। महिलाओं से हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री कौन सी क्रीम लगाते हैं। हम महिलाओं को बता दें ताकि हम भी चमक सकें।

  • Related Posts

    महंगी कैब से मिलेगी आजादी: ‘भारत टैक्सी’ बनेगी गेम चेंजर; मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार बोले- बिहार में भी जल्द शुरू होगी यह सस्ती और सुरक्षित सेवा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading