देश के लिए एक्स-रे साबित होगा जाति जनगणना : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी जाति आधारित जनगणना के जरिये देश का एक्स-रे करेगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा उसे टेम्पो वाले अरबपतियों से मिले नोटों को गिन रही है, तब उनकी पार्टी समानता सुनिश्चित करने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी की उन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनमें कहा गया है कि कांग्रेस को अडानी और अंबानी से टेम्पो में भरकर नकदी प्राप्त हो रही है। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हम जाति आधारित जनगणना के माध्यम से देश का एक्स-रे करेंगे और हर वर्ग के लिए समान हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    पप्पू यादव गिरफ्तार: पटना आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा; सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस तो भड़के सांसद, बोले- ये मुझे मार देंगे, थाने नहीं कोर्ट जाऊंगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading