दीपावली पर नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी पारी, जीत के लिए बनाने होंगे 411 रन

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है. इस दौरान टीम के तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाए, तो दो बल्लेबाजों श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक का आंकड़ा पार किया. वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से शतक आया है.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

यहीं नहीं, भारत के टॉप क्रम ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50 का आंकड़ा पार किया और इस आंकेड़े की मदद से भारत वर्ल्ड कप में पहला देश बना है जिसके टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में 50 का आंकड़ा पार किया.

जीत के लिए बनाने होंगे 411 रन

पारी की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 410 रन है. ऐसे में जीत के लिए नीदरलैंड को 411 रन बनाने होंगे.

Related Posts

रफ्तार है सबसे बड़ा हथियार: IPL 2026 से पहले मयंक यादव का बड़ा बयान

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ…

Continue reading
IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

आईपीएल 2026 शुरू होने से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *