दिल्ली से पटना वापस आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से रविवार की शाम को पटना लौट आए। वह शुक्रवार को दोपहर में पटना से दिल्ली पहुंचे थे।शनिवार को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी। मुख्य रूप से इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली गये थे। दिल्ली में वह पार्टी के प्रमुख नेताओं समेत विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों से भी मिले और उन्हें दिशा-निर्देश जारी किया।

दिल्ली में रहकर सब काम करेंगे संजय झा : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा दिल्ली में ही रहकर सबलोगों से बात करेंगे। हमने इन्हें राज्यसभा भेजा है। अब दिल्ली में ही रहकर पार्टी का पूरा काम करेंगे, यह अच्छा रहेगा। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में बिहार निवास का निरीक्षण करने के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी। बैठक के अंत में हमने इसकी घोषणा की कि संजय झा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। सबने इसपर सहमति दी। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक के पहले हमने इस संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी हम संजय झा को कई राज्यों का इंचार्य बनाये हुए थे। ये काम देखते रहे हैं। मीडिया के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ही तय किया कि ललन सिंह केंद्र में मंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार निवास में कमरे कम हैं। इस भवन को और विकसित किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…