दिल्ली सीएम के पीए विभव गिरफ्तार, केजरीवाल बोले-सबको जेल में डाल दो

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट एवं अभद्रता करने के मामले में मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी। पुलिस दोपहर में सीएम आवास से विभव को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मामले पर शनिवार को पहली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि यह आप के सभी नेताओं को जेल में डालने की साजिश है। उन्होंने ऐलान कि वह रविवार दोपहर 12 बजे सभी विधायकों संग भाजपा मुख्यालय जाएंगे। पुलिस चाहे तो सबको जेल में डाल दे।

इधर, मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट शनिवार को सार्वजनिक हो गई। रिपोर्ट में स्वाति की दाहिनी आंख, चेहरे, सिर और बाएं पैर सहित चार जगह चोट लगने की बात सामने आई है। उनकी जांच गुरुवार रात एम्स में हुई थी।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठे सवाल, श्याम सुन्दर शरण ने विपक्ष की अंदरूनी दरारों का किया खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव की ‘मिशन 41’ बैठक, एआईएमआईएम के समर्थन पर सस्पेंस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading