दिल्ली में अस्पताल के वार्ड में घुसकर मरीज की गोली मार हत्या

दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की रविवार शाम बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। वह खजूरी खास इलाके का रहने वाला था।

पुलिस का कहना है कि तीन हमलावरों ने चौथी मंजिल स्थित वार्ड में बहन और महिला डॉक्टर के सामने मरीज पर ताबड़तोड़ पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने हमलावरों को पकड़ने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि हमलावर गैंगवार में किसी बदमाश की हत्या के इरादे से आए थे और मरीज की हत्या कर दी। घटना के विरोध में अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 15 से हड़ताल का ऐलान किया है।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading