दस सीटें और जीत जाते तो केंद्र में बन जाती सरकार : तेजस्वी यादव

पटना : तेजस्वी यादव ने कहा कि दस सीटें और हम जीत जाते तो केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाती, हालांकि संविधान बदलने की कवायद पर रोक लगी है। कहा कि संगठन का सहयोग नहीं मिलने की शिकायत ठीक नहीं है, क्योंकि पार्टी नेताओं के कहने पर ही लोगों को संगठन में जगह दी गयी थी।

सभी लोगों का वोट राजद को मिला है, इसलिए कोई नकारात्मक बातें नहीं करेगा। बैठक में प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, भोला यादव, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भी मौजूद थे।

Related Posts

नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

Share Add as a preferred…

Continue reading