दरभंगा, नवादा, गोपालगंज के बाद मोतिहारी में मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

मुहर्रम को लेकर पूर्वी चंपारण के मेहसी नगर पंचायत में जुलूस के दौरान एक युवक के द्वारा विवादित फिलिस्तीन झंडा को लहराया गया। युवक बिना डर के बिना खौफ के फिलिस्तीनी झंडे को जुलूस के दौरान बार-बार लहराता रहा लेकिन प्रशासन के कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। बता दें कि कई जिलों में फिलीस्तीन के झंडा लहराने का मामला सामने आया है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

मुहर्रम के दौरान पहले ही जिला प्रशासन ने सभी को अलर्ट कर दिया था कि कानून को कोई भी अपने हाथ में नहीं ले सकता है। एक युवक हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहा था। किसी ने झंडा को हटाने की कोशिश नहीं की। वहीं पुलिस प्रशासन के कोई भी व्यक्ति ने जुलूस के दौरान फिलिस्तीन झंडे को लहराने से नहीं रोका। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और फिलीस्तीन झंडा हाथ में लिए हुए युवक की पहचान कर उसकी हिरासत में ले ली है। एसपी कांतेश मिश्रा के आदेश के बाद चकिया के डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने कानून कार्रवाई करते हुए युवक को हीरासत में लिया है। जानकारी देते हुए कहा कि मुहर्रम के जुलूस में फिलीस्तीन झंडा लहराने का मामला सामने आया था। वीडियो के आधार पर हमने युवक को अपने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading