थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। मामला बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ा हुआ है।

थानेदार ब्रजेश का निजी आवास बेगूसराय के बाघी में है। जहां अचानक निगरानी की टीम ने रेड मारी। थानेदार के घर में  फिलहाल छापेमारी चल रही है। बता दें कि थानेदार ब्रजेश कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। चकिया थाना इलाके के अमरपुर के वो रहने वाले हैं। बेगूसराय स्थित उनके आवास में आज निगरानी की टीम ने दस्तक दी।

5 घंटे से छापेमारी चल रही है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या कुछ बरामद किया गया है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके मोबाइल को भी बंद कराया गया है। विजिलेंस के अधिकारी घर में रखे कागजातों को खंगालने में जुटे हैं। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास के अलावे बांका में सरकारी आवास और भागलपुर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सोने के आभूषण और ढाई लाख नकद बरामद होने की बात सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति का 69 लाख रुपये का यह मामला है।

  • Related Posts

    बिहार की खेती में ‘पिंक रिवोल्यूशन’! 30% भागीदारी से सशक्त हो रहीं महिला किसान; मशरूम से लेकर ड्रैगन फ्रूट तक दीदियों का बोलबाला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का पहला महिला मेगा जॉब फेयर बना मिसाल: 6135 महिलाओं को मिला रोजगार, ज्ञान भवन में ऐतिहासिक आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading