तमिलनाडु पहुंच भागलपुर पुलिस ने संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य के घर चिपकाया इश्तेहार

नाथनगर | संत जोसेफ स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास मामले में संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य अमल राज की परेशानी बढ़ती जा रही है।

नाथनगर थाने की पुलिस ने तमिलनाडु के कन्या कुमारी के पालम गांव स्थित उनके आवास पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि स्कूल के ही दो शिक्षकों ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। दोनों आरोपी शिक्षकों को पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वहीं प्राचार्य पर इस केस में सहयोग नहीं करने और सीसीटीवी फुटेज नहीं देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…