ढाका से विशेष विमान में 400 लोग भारत लाए गए

हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से बुधवार को 400 लोगों को भारत लाया गया। एयर इंडिया और इंडिगो ने ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित की थीं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में गैर-जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी वापस आ गए हैं।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से छह बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को बुधवार सुबह भारत लाया गया। वहीं, इंडिगो ने एक बयान में कहा कि ढाका हवाई अड्डे के अस्थायी रूप से बंद होने के बावजूद इंडिगो ने ढाका से कोलकाता के लिए विशेष उड़ान 6ई 8503 संचालित की। इसमें करीब 200 लोग थे। एयरलाइन ने यह भी कहा कि भारत और ढाका के बीच उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होगा। कंपनी ने सभी प्रभावित लोगों से संपर्क किया है, साथ ही उन्हें वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की पेशकश की है।

अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस आज शपथ लेंगे

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मो. यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार गुुरुवार को शपथ लेगी। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट की जंग में बिहार का ‘लाल’ शहीद! अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला; भागलपुर के चीफ इंजीनियर देवनंदन की मौत, पूरे कहलगांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading